बस्ती - शत्रु ने बढ़ाई पार्टी नेताओं की चिंता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 18 April 2019

बस्ती - शत्रु ने बढ़ाई पार्टी नेताओं की चिंता


बस्ती रिपोर्ट -राज आर्या

अपने बयान बाजी के कारण सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कुछ दिनों पहले तक बीजेपी में रहते हुए अपनी ही पार्टी की आलोचना कर असहज स्थिति पैदा करते रहते थे, विरोधी दल शत्रुघ्न सिन्हा के बयान को बहुत पसंद करते थे।वही कांग्रेस में आने के बाद उनके पार्टी के विरोध में प्रचार को लेकर नाराजगी पैदा होने लगी है। दरअसल, कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इस सीट से कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा है। 

गुरुवार को पूनम सिन्हा के नामांकन और रोडशो में शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए, जो कांग्रेस  व इस सीट के उम्मीदवार के लिए सर दर्द बन गया । वहीं कांग्रेस नेताओं के पार्टी धर्म के नसीहत पर शत्रुघ्न सिन्हा ने  'खामोश' अंदाज में साफ कह दिया कि परिवार के मुखिया और एक पति होने के नाते अपने परिवार का समर्थन करना मेरा कर्तव्य है। सिन्हा के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस में उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ सकती है।

लखनऊ सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और यहां से पार्टी पिछले 28 सालों से जीतती आ रही है। बीजेपी ने लखनऊ से राजनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पटना की रहने वाली पूनम सिन्हा और संभल के आचार्य प्रमोद कृष्णम के उतरने से लखनऊ का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो लखनऊ में कायस्थ मतदाताओं की संख्या तीन से साढ़े तीन लाख के आसपास है। इसके अलावा सवा लाख के करीब सिंधी वोटर्स हैं। इसी वजह से एसपी के कुछ नेताओं ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को लखनऊ से लड़ाने का सुझाव दिया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।