रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी जनसभा में यशभद्र सिंह मोनू ने राम
कुमार हत्याकांड पर बयान देते हुए कहा की विरोधियों की सोची समझी रणनीति
द्वारा हमदोनो भाईयो को फसाया गया मोनू सिंह ने कहा की मै आज भी दावे के साथ कहता हूँ की जिस चौराहे पर ये
घटना हुयी है और कोई साबित कर दे की मै वहां था तो मै राजनीती से संन्यास
ले लूंगा श्री सिंह ने कहा 2012 का चुनाव नजदीक था और विरोधियों द्वारा
सोची समझी चाल थी मोनू सिंह ने बताया की जिसके पति की हत्या हुयी उसने अपने
बन्दूक से अपने सगे भतीजे का मर्डर किया । उन्होंने कहा मेरी कथनी और करनी
में कोई अंतर नहीं है सुल्तानपुर की जनता हमदोनो भाईयों को अपना बेटा
मानती है और हर वर्ग हर जाति का समर्थन इसौली विधानसभा में प्राप्त होता
रहा है मेरे पास चाहे जिस वर्ग विशेष का व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता है
हम उसकी मदद अवश्य करते हैं एवं जातिवादी राजनीती मेरे किरदार में नहीं है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।