रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
यूपी के कन्नौज जिले में सौरिख कस्बे के आशा देवी बालिका महाविद्यालय
में भाजपा का मैं भी चौकीदार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों
की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक चले कार्यक्रम में काफी लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चौकीदार तो बहुत ही कम संख्या में उपस्थित थे लेकिन भाजपा
कार्यकर्ताओं से पूरा प्रांगण भरा नजर आया। देर
शाम तक चले कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री से जब उनसे
चौकीदारों की संख्या के बारे ,में पूछा गया तो उन्होंने जवाव को घुमाते
हुए हुआ कहा कि देश का
हर व्यक्ति इस देश की चौकीदारी करने के लिए आगे आ रहा है जो व्यक्ति दफ्तर
में बैठा हुआ है और वहां पर भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए आगे आ रहा है
चौकीदारी कर रहा है जिससे परिवार को आगे बढ़ाना है परिवार पर कोई आपत्ति ना
आए उसके लिए चौकीदारी कर रहा है जो व्यक्ति जिस स्थान पर भी इस देश की
समृद्धि के लिए इस देश के स्वाभिमान के लिए देश के विकास के लिए हर व्यक्ति
अपने स्थान पर मुस्तैदी से के साथ अपने स्थान पर खड़ा हुआ है उसी की
संज्ञा हमारे प्रधानमंत्री जी दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री
ने कहा है कि केवल वर्दी पहने पढ़ने वाला पहनने वाला चौकीदार, चौकीदार
नहीं होता है। आज हमारे मीडिया के लोग सही खबर देंगे तो यह भी चौकीदारी
करते हैं हम राजनीति क्षेत्र में जाकर जनता की सेवा करते हैं चौकीदारी करने
का काम करते हैं हर व्यक्ति अपने स्थान पर देश के प्रति सजग और सशक्त के
रूप में चौकीदारी करेगा और आने वाले चुनाव में हम सारे चौकीदार मिलकर इस
देश के प्रधान चौकीदार को मजबूत करेंगे और सुना एक बार इस देश की बागडोर
यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथ में जिन्होंने भारत माता को परम वैभव तक
पहुंचाने का संकल्प लिया उनके हाथ में देंगे ऐसा हमारा विश्वास है ।मैं
भी चौकीदार कार्यक्रम में उस समय माहौल काफी उत्साहपूर्ण हो गया, जब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एलईडी पर लाइव देख रहे भाजपा पदाधिकारियों और
कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा कही गई बात की जब मैं शपथ लूंगा, तो अकेला
मोदी शपथ नहीं लेगा, बल्कि देश के 130 करोड़ नागरिक शपथ लेंगे। कार्यक्रम
में कन्नौज से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत,
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, कार्यक्रम
के संयोजक दिनेश गुप्ता, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, भाजयुमो
क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।