जालौन - आवास योजना में घोटाला पंचायत सचिव के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

जालौन - आवास योजना में घोटाला पंचायत सचिव के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज...


 
रिपोर्ट - अमित गौर
 
 पंचायत सचिव के खिलाफ गरीब आवास योजना के तहत हेराफेरी को लेकर धोखाधड़ी और झूठे दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।रामपुरा ब्लाक में गरीब आवास योजना में घोटाले को लेकर दोषी पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत हमीरपुरा के चर्चित सचिव केशवकांत त्रिपाठी के खिलाफ राजेंद्र कुमार लाक्षाकार के नाम का आवास दूसरे को वितरण करने का आरोप लगाया गया था।जिलाधिकारी के आदेश पर हुई इसकी जांच में सचिव की कारगुजारी का भंड़ाफोड़ हो गया। सचिव ने अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए जाली दस्तावेज तैयार कर लिए थे जिन्हें जांच में पकड़ लिया गया। रामपुरा के खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार ने उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 का अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है। मुकदमे की जानकारी होते ही सचिव फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।