फर्रुखाबाद - निर्दलीय प्रत्याशी सुमन यादव व नीरज कुमार शाक्य का नामांकन रद्द - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

फर्रुखाबाद - निर्दलीय प्रत्याशी सुमन यादव व नीरज कुमार शाक्य का नामांकन रद्द




रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुमन यादव व नीरज कुमार शाक्य का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिसके चलते दोंनों प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा काटा। प्रत्याशी नीरज कुमार शाक्य तो मौके पर ही बेहोश हो गए। उन्हें पुलिसकर्मियों की मदद से न्यायालय के बाहर लाकर मुंह पर पानी डाला गया तब जाकर उन्हें होश आया।चैथे चरण के लिए जिले में 29 अप्रैल को मतदान होना है।  इसके लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी चल रही थी। निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कुमार शाक्य कलेक्टेट परिसर स्थित नामांकन कक्ष के अंदर पहुंचे। जांच के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने उनके पर्चे को अपूर्ण होने पर निरस्त कर दिया। नामांकन पत्र कैंसिल होने की बात सुनते ही वह बेहोश हो गए। यह देख डीएम मोनिका रानी समेतआलाधिकारियों के हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में मौजूद पुलिसकर्मी नीरज कुमार को बाहर बरामदे में लाया गया, कुछ देर बाद होश में आने पर उन्होंने आरोप लगाया कि गलत तरीके से नामांकन पत्र रद्द किया जा रहा है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी सुमन यादव ने भी नामांकन रद्द होने पर कलेक्टेट परिसर में जमकर हंगामा काटा। जिला मजिस्टेट न्यायालय के बाहर निकलते ही प्रशासनिक अधिकारियों पर जानबूझकर नामांकन पत्र कैंसिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह हाईकोर्ट से स्टे लाकर वापस अपना नामांकन कराएंगी। मौके पर ही महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें शांत कराकर परिसर के बाहर भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।