ब्यूरो बनारस -कैलाश सिंह विकास
वाराणसी: प्रदेश सरकार के सत्ता में आने के बाद सबसे पहले महिलाओं से छेड़खानी करने वाले शोहदों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया था।
जिसके तहत विगत दिनों भेलूपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं पर छींटाकशी करते हुए कुछ नवयुवको को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। लेकिन शनिवार को एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम अस्सी घाट क्षेत्र में भ्रमण के दौरान फिर इन अराजक नवयुवको महिलाओं पर छींटाकशी और छेड़खानी करते हुए देखा, जिसके बाद एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने पांच शोहदों को गिरफ्तार करके भेलूपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यार्थ पुत्र अजय कुमार राजेश्वरी नगर गिटल बाजार, श्वेतमणि समस्तीपुर थाना मुसरी बिहार, विकाश सिंह नाटी इमली, अस्मित पाण्डेय कोतवाली और यथार्थ सिंह औसनगंज के रहने वाले है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबुल करते हुए बताये कि हम लोगों में से कुछ लडके कालेज में पढ़ने वाले स्टूडेन्ट है, तथा कुछ लोग काम करने वाले है। खाली समय में हम लोग एक साथ होकर घाटों पर आकर घूमते है, तथा आते जाते लड़कियों को देखकर छीटाकशी व परेशान करके हम लोग अपना मनोरंजन करते है फिलहाल भेलूपुर पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली एंटी रोमियो स्क्वाड टीम में सब इंस्पेक्टर ज्योति मिश्रा, कॉन्स्टेबल दुर्गेश सिंह, कॉन्स्टेबल विरेन्द्र कुमार यादव, कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कॉन्स्टेबल बृजेश कुमार, कॉन्स्टेबल दीपक यादव, कॉन्स्टेबल शक्तिधर पाण्डेय, कॉन्स्टेबल शिवबाबू, महिला कॉन्स्टेबल ऋचा सिंह, महिला कॉन्स्टेबल शालिनी सिंह, महिला कॉन्स्टेबल देवकुमारी चतुर्वेदी शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।