देश के सभी बैंकों में सोमवार को अवकाश रहेगा चूंकि 31 मार्च को 2018-19 वित्त वर्ष समाप्त हो गया है और आज 1 अप्रैल से नया वित्त शुरू हो जाएगा, लिहाजा रिजर्व बैंक ने सोमवार को बैंकों को बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि सोमवार को सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही बैंक खुले रहेंगे लेकिन बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे होने के कारण ग्राहकों का कोई काम नहीं होगा। सिर्फ बैंककर्मी अपना काम निपटाएंगे।
रेपो रेट कटौती पर बैठक 4 से
रिजर्व बैंक 4 अप्रैल से होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट कटौती पर फैसला कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली छह सदस्यीय समिति का समीक्षा बैठक में नरम रुख बरकरार रहेगा। फरवरी में हुई हुई एमपीसी बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी और घरेलू बाजार में खुदरा महंगाई पर काबू के चलते संभावना है कि इस बार भी केंद्रीय बैंक आधार दर में राहत दे सकता है।
पैन-आधार लिंक कराने की अवधि छह महीने बढ़ी
पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की अवधि सरकार ने छह महीने और बढ़ा दी है। इससे पहले पैन को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2019 थी। आखिरी दिन रविवार को सीबीडीटी ने बताया कि यह अवधि अब छह महीने बढ़कर 30 सितंबर, 2019 हो गई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।