फर्रुखाबाद -दर्दनाक हादसा बाबा की अस्थियां विसर्जित करने गया युवक अपने दोस्त के साथ गंगा में डूब गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 1 April 2019

फर्रुखाबाद -दर्दनाक हादसा बाबा की अस्थियां विसर्जित करने गया युवक अपने दोस्त के साथ गंगा में डूब गया






















रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा 

फर्रुखाबाद में  एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां परिजनों के साथ बाबा की अस्थियां विसर्जित करने गया युवक अपने दोस्त के साथ गंगा में डूब गया। जानकारी मिलते ही गोताखोर दोनों की तलाश में जुट गए। जिसमें साथी को बचा लिया गया लेकिन युवक की तलाश अभी भी जारी है। 

जानकारी के अनुसार युवक का एयर फोर्स में सिपाही के पद पर चयन हो गया था। फरवरी में ही इसका परीक्षा का परिणाम आया था। जनपद फिरोजाबाद थाना सिरसागंज के गांव फटफोरी निवासी मनोज कुमार के पिता बाबूराम की 24 मार्च को मौत हो गई थी। इसके चलते मनोज उनकी अस्थियां विसर्जित करने पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर पहुंचे। उनके साथ उनका 23 वर्षीय बेटा शिवम प्रताप कुशवाहा, माता राममूर्ति, बहन किरन, भाई अमर सिंह, श्रीकृष्ण व गांव का ही समरजीत (25) पुत्र मुन्ना सिंह आया था।

नाव से गंगा में अस्थियां विसर्जित करने के बाद शिवम अपने साथी समरजीत के साथ गंगा में स्नान करने लगा। तभी नहाते हुए दोनों गहरे पानी में चले गए। इससे दोनों डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने को गंगा में कूद पड़े। उन्होंने समरजीत को तो बचा लिया लेकिन शिवम का पता नहीं चला सका। सूचना पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को लगाकर शिवम की तलाश कराई। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।