कन्नौज - सपा के गढ़ में गरजे पीएम मोदी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 April 2019

कन्नौज - सपा के गढ़ में गरजे पीएम मोदी

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कन्नौज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना प्रयास कर ले, फिर से मोदी ही आएगा। उन्होंने कहा कि वह जाति की राजनीति नहीं करते हैं लेकिन बताना चाहते हैं कि वह पिछड़े नहीं, अति पिछड़े हैं, पर देश को अगड़ा बनाएंगे। कांग्रेस, सपा और बसपा का सिर्फ एक ही मंत्र है, 'जात-पात जपना, जनता का माल अपना'।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम तिरंगे झंडे से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। तिरंगे के पहले रंग की तरह हम केसरिया क्रांति करना चाहते हैं। केसरिया क्रांति का मतलब है कि हमें ऊर्जा की क्रांति चाहिए। सफेद रंग जो हमें श्वेत क्रांति की प्रेरणा देता है। दूध, अण्डे, कॉटन आदि चीजें क्रांति करने की प्रेरणा देता है।


नीला, मतलब मछुआरे भाई-बहन, पानी की ताकत, समुद्री तट और नदियों की ताकत को बल देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि झंडा आसमान में तब जाता है, जब डंडा मजबूत होगा। मेरे लिए डंडे का मतलब है देश का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर। ये डंडा आधुनिक भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहचान है।मोदी ने मायावती के बयान पर कहा कि नमक कितना भी कम क्यों न हो, अगर खाने में न हो तो अच्छा खाना भी बेकार लगता है। अगर खाने में नमक पड़ जाए तो स्वाद आ जाता है। ठीक इस तरह मेरी जाति अति पिछड़ी है, मैं भी देश के हर गरीब का खाना स्वादिष्ट बनाने का काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जाति की राजनीति में मुझे मत घसीटिए।राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग हैं जो आलू से सोना बनाते हैं। वो काम हम नहीं कर सकते, न मेरी पार्टी कर सकती। जिसको आलू से सोना बनाना है वो उनके पास जाए, हम ऐसा नहीं कर सकते। हम तो कोल्ड स्टोरेज बन

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।