प्रत्याशी कृष्णा पटेल जी वोट मांगते हुए कहा महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कहने वाले भाजपा सरकार महिलाओं का शोषण कर रहे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 April 2019

प्रत्याशी कृष्णा पटेल जी वोट मांगते हुए कहा महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कहने वाले भाजपा सरकार महिलाओं का शोषण कर रहे

 रिपोर्ट - राकेश सिंह 

आज मेंहनौन विधानसभा के अन्तर्गत शंझवल (महराजगंज) में कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी  कृष्णा पटेल जी के समर्थन में माननीय प्रमोद तिवारी राज्यसभा सांसद ने जनसभा में उपस्थित जनता से गोण्डा की प्रत्याशी  कृष्णा पटेल जी को लाखों वोटों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि मैं प्रतापगढ़ में सामान्तवाद के खिलाफ हमेशा से लड़ाई लड़ता आ रहा हूँ और हम सबके अग्रेज अपना दल के संस्थापक डा0 सोनेलाल पटेल जी सामान्तवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी वहीं लड़ाई आज उनकी धर्मपत्नी कृष्णा पटेल भी लड़ रही है। आप सभी 06 मई को अपनी वोट की ताकत से सामन्तवाद को खत्म करो तो आतंकवाद अपने आप खत्म हो जायेगा। कांग्रेस की प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने अपने लिए वोट मांगते हुए कहा कि गोण्डा मुख्य रूप से गन्ना किसानों का क्षेत्र है एक तरह से यह नगदी फसलों का क्षेत्र है लेकिन पांच सालों में यहां के किसान बदहाली की जिन्दगी जीने को मजबूर है जिसका मुख्य कारण अन्ना प्रथा। मोदी योगी सरकार में गायें और सांड की खुली छूट दिये जाने की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और वह गरीबी और लाचारी का जीवन जीने को मजबूर है। अब वक्त आ गया है जबाव देने का, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अविलम्ब किया जायेगा और किसानों को प्रति वर्ष 72 हजार रूपये दिया जायेगा क्योंकि किसान सशक्त तो देश सशक्त होगा


पल्लवी पटेल ने  प्रत्याशी कृष्णा पटेल जी के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि हमारी आबादी गांव में रहती है खेतिहर है यहां हमारी ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था हमारे गांव की स्वास्थ्य की सुविधाओं पर कोई गंभीर और ठोस काम नहीं दिखता है अब फिर चुनाव का समय आ गया है सवाल हम कमेरों का हम वंचितों का है हमारी जिंदगी की कठिनाईयों से निजात पाने का है ये कौन लोग हैं जो वोटों के गणित में उलझा देना चाहते हैं हमारी माँगों को लेकर हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है उन लोगों से जिन लोगों का इतिहास पिछड़ों किसानों के दमन से भरा पड़ा है जो लोग कुख्यात रहे हैं दलितों और पिछड़ों के नाम पर जातीय वर्चस्व कायम करने के लिए हमें ऐसे लोगों से बहुत सतर्क रहने की जरूरत है हमारे लिए किसी की हार किसी की जीत का कोई मोल नहीं है।प्रतापगढ़ के रामपुर खास की माननीय विधायक मोना तिवारी ने उपस्थित महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए  कृष्णा पटेल जी के पक्ष में वोट करने की अपील की और कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कहने वाले भाजपा सरकार महिलाओं का शोषण कर रहे जैसे कि उन्नाव के विधायक जो कि उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है लेकिन भाजपा ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोदी सरकार कितनी संवेदनशील है महिलाओं के प्रति। इस दौरान गंगाराम यादव, आर0बी0 सिंह पटेल, डा0 सीएल पटेल, अशोक पटेल, साधना साहू, नसीम खान, जिलाध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय,अब्दुल रहमान, स्वामीनाथ पटेल, जगत नारायण मौर्य, रणजीत मौर्य, मेवा राम, संतोष सिंह पटेल, पंकज चौधरी,रमा कश्यप, सुनीता सिंह, अनन्त राम पटेल, राजेश पटेल आदि लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।