महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि
वर्ष 2014 में सम्पूर्ण देश ने चैाकीदार का चुनाव करके यह आशा की थी कि देश की धन दौलत के साथ साथ बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा तथा मंहगाई और
सामान्य जनभावनाओं की सुरक्षा पर चैाकीदार की नजर रहेगी परन्तु अफसोस यह है
कि बैंकों का हजारों करोड़ रूपया चैाकीदार के गुजरात प्रदेश के ही लोग लेकर
भाग गये। ऐसा लगता है कि वे सब चैाकीदार के करीबी रहे होंगे। बेटियों और
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर भी चैकीदार जीरों रहा क्योंकि बनारस हिन्दू
विष्वविद्यालय जैसी विष्व प्रसिद्व संस्था ने बेटियों पर पुलिसिया
लाठीचार्ज बनारस में चैाकीदार की उपस्थिति के बावजूद किया गया तथा उ0प्र0
में आंगनबाडी कार्यकत्रियों तथा महिला शिक्षामित्रों पर पुलिसिया लाठीचार्ज
चैाकीदार की शह एवं मुख्यमंत्री के इशारे पर किया गया।
श्री
त्रिवेदी ने कहा कि सामान्य जनभावनाओं का सम्मान भाजपा शासन में केवल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं बजरंग दल और विष्व हिन्दू परिषद के सदस्यों को
ही मिला है। देश के अन्य नागरिक अपनी व्यथाओं के लिए तडपते ही रहे हैं।
बेरोजगारी की तादात इतनी अधिक बढ गयी कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती
के लिए एम0बी0ए0 जैसे उच्च शिक्षा प्राप्त युवकों ने आवेदन किया जबकि इसी
चैकीदार ने 2014 में 2 करोड नौकरियां प्रतिवर्ष देने का वादा किया था। रालोद
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव केवल किसान और नौजवान पर
ही आधारित रहेगा क्योंकि दोनो ही वर्ग मोदी शासन में घोर त्रासदी भुगतते
रहे हैं। भाजपा के सभी स्टार प्रचारक और चैाकीदार इस चुनाव को अपनी सोची
समझी रणनीति के तहत सम्प्रदायवाद पर ले जाना चाहते हैं परन्तु सम्पूर्ण देश
के हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई भारतीय जनता पार्टी की इन चालों को भली
प्रकार समझ चुके हैं। यही कारण है कि सभी वर्ग आपस में मिलजुलकर फैसला
करेगे क्योंकि उनकी नजरों में चैाकीदार की हकीकत खुल चुकी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।