रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
उन्नाव
जनपद में उस समय हडकंप मच गया जब दो पूर्व गायब हुए एक मासूम की बलि तंत्र,मन्त्र के
चलते चढ़ा दी गई और इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब उस बच्चे का शव गाँव
के ही तालाब में पडा मिला|तालाब में शव मिलने से इलाकाई लोगो अफरा तफरी मच गई घटना
की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को तालाब
से बाहर निकाला और छानबीन शुरू कर दी घटना की स्थल पर भीड़ देखने को मिली |तंत्र
मन्त्र के चक्कर में बच्चे को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया बच्चे की शरीर पर चोट के
निशान व शरीर जलने के भी निशान साफ़ जाहिर होता दिख रहा है वही पुलिस ने गांव के ही
रहने वाले एक युवक को धर दबोचा और बच्चे को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
|
आपको बता दे
पूरा मामला है उन्नाव जनपद के कोतवाली माखी थाना क्षेत्र के परमनी गांव का है। जहाँ रहने वाले कन्हैया लाल का लगभग 7 वर्षीय पुत्र आदर्श 3 अप्रैल से गायब था और गायब होने की जानकारी पिता ने माखी कोतवाली
में दी थी साथ ही बेबस पिता लगातार अपने बेटे
की खोज में भटक रहा था लेकिन उस पिता को क्या पता था की उसके बेटे को तंत्र मन्त्र
के चलते मौत के घाट उतार दिया गया है और इस बात की जानकारी पिता को तब हुई जब उसे
जानकारी मिली की तालाब में एक शव पडा हुआ है पिता मौके पर पहुंचा तो देखा की उसके
बेटे का ही शव तालाब में पड़ा हुआ है
बेटे का शव देख पिता के पैरो तले जमीन खिसक गई घर में कोहराम मच गया। घटना की
जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को तालाब से
बाहर निकाला और छानबीन की | तंत्र मन्त्र के चक्कर में बच्चे को बुरी तरह प्रताड़ित
किया गया बच्चे की शरीर पर चोट के निशान व शरीर जलने के भी निशान पाए गए वही पुलिस
ने गांव के ही रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार
कर पूछताछ शुरू कर दी है और बच्चे को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया है |सीओ सफीपुर ने बताया की एक लड़का जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में
दर्ज थी उसकी शिनाख्त हुई और प्रथम द्रष्टया पूछताछ करने पर पता चला है की उसके
पड़ोस का ही एक व्यक्ति तंत्र मन्त्र के चक्कर में उसकी हत्या कर दिया है शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की
जा रही है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।