कानपुर - मतदान जागरुकता के लिए दिलाई शपथ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 April 2019

कानपुर - मतदान जागरुकता के लिए दिलाई शपथ...




ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

सपोर्ट फाउण्डेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि आज दिनांक 20 अप्रैल 2019 संजय वन किदवई नगर में कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से मतदाता जागरुकता के लिए शपथ ग्रहण प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें काफी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने यह शपथ खाई कि आने वाले 29 तारीख को सब अपना मतदान करेंगे उन लोगों को जागरूक कराया जा रहा है। जिसमे मुमताज  का देश भक्ति के रूप में लोगों को जागरुक कर आया जादूगर ओपी शर्मा ने लोगों को अपने जादू के हुनर दिखाया योग गुरु ने योग करके लोगों को जागरूक किया बच्चे और बड़े सभी ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक यह प्रोग्राम चला।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।