ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
रूमा
में देर रात लगभग 1:00 बजे ट्रेन हादसे में काफी लोग जख्मी हो गए। और काफी
लोग घायल हो गए यह पूर्वा ट्रेन थी। जो दिल्ली जा रही थी तकरीबन 12 डब्बे
पलटने से काफी लोग जख्मी हुए। जो काशीराम रामादेवी में लोगों को वहां पर
पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने भी अपना मानव धर्म निभाया। जो 2:00 बजे से दोपहर
12:00 बजे तक मरीजों की मरहम पट्टी करते मिले। कई डॉक्टरों के परिजन भी
मरीजो की सेवा करते दिखे। सपोर्ट फाउंडेशन के सभी सदस्य घायल मरीजों की
मदद के लिए काशीराम पहुंचे और मरीजों को फल ब्रेड चाय दूध मरीजों के बीच
में वितरण किया। ज्योति शुक्ला ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब आपके
साथ हैं। और शहर की जनता से अपील कीघायल मरीजों की मदद में आगे आकर मरीजों
की मदद करें। और वही मरीजों को आश्वासन दिया कि हम आपके साथ हैं। इस दुख की
घड़ी में। सपोर्ट फाउण्डेशन सभी कार्यकर्ता काशीराम पहुंचे और घायलों की
देखभाल की। कि उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष ज्योति शुक्ला, डॉ सुदेश गुप्ता, कविता
गुप्ता, शशी प्रभा सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।