न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि
पहले चरण के मतदान में आम लोगों का उत्साह देखने के बाद बौखलाया विपक्ष अब
ओछी राजनीति पर उतर आया है। मां भारती से लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर,
भारतीय सेना तक के बारे में बदजुबानी करने वाले आजम खां अब हिंदू देवी
देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बोलने लगे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के
प्रत्याशी शफीकुर्रमान बर्क ने तो अखिलेश जी की मौजदूगी में प्रधानमंत्री
जी के लिए बेहद निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया। प्रदेश की जनता पहले चरण
में विपक्ष की इस ओछी राजनीति का जवाब दे चुकी है। आगे के चरणों में भी
ईवीएम से ऐसा जवाब मिलेगा कि नराकात्मक राजनीति करने वाले सपा-बसपा और
कांग्रेस की दुकान बंद हो जाएगी।शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आमतौर पर जिन इलाकों को कम वोटिंग के लिए जाना
जाता था, उन इलाकों में भी लोगों ने कतारें लगाकर नरेंद्र मोदी जी को
दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में
जिस तरह लोगों ने जाति व धर्म की राजनीति करने वालों को जवाब देते हुए
विकास की राजनीति करने वाले श्री नरेंद्र मोदी जी के पक्ष में मतदान किया
है उससे पूरा विपक्ष हताश हो उठा है।
शलभ ने कहा है आजम खां अपनी बदजुबानी के लिए ही जाने जाते हैं। पिछले
चुनाव के दौरान वे जयाप्रदा जी के खिलाफ भी निम्नस्तर की राजनीति का परिचय
दे चुके है। पिछले चुनाव में भी आयोग ने उनके बोलने तक पर रोक लगा दी थी।
लेकिन इसी को खूबी मानते हुए अखिलेश यादव जी ने उन्हें पार्टी का
ब्रांड एंबेसडर बना रखा है और उनसे खुलेआम बदजुबानी करते हुए देवी-देवताओं
तक को अपशब्द कहलवा रहे हैं।प्रदेश प्रवकत्ता ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हार देखते हुए बसपा,
कांग्रेस और सपा के लोग अभी से बहाना ढूढने लगे हैं। वे चुनाव आयोग पर तरह
तरह के आरोप लगा रहे हैं, ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं। पर 2014 और
2017 की तरह ही इस बार भी प्रदेश की महान जनता ने भारतीय जनता पार्टी के
पक्ष में समर्थन का मन बना लिया है और नकारात्मक व ओछी राजनीति करने वालों
का जवाब ईवीएम पर दे रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।