ब्यूरो रिपोर्ट-रवि गुप्ता
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को प्लेट फार्म नम्बर दो से गिरफ्तार किया है जसके बाद जीआरपी पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।जीआरपी राम मोहन राय इंस्पेक्टर बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि स्टेशन के आउटर पर कुछ चोर शक्रिय है जो ट्रेनों में चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे कर फरार हो जाते है ।जीआरपी पुलिस को मखबिर ने सूचना दी। कि प्लेटफार्म नम्बर 2 पर दो शातिर लोग इलाहाबाद साइट पर खड़े है और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे है ।
इस पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर छापेमारी करते हुए दो शातिरों को दबोच लिया पकड़े गए दोनों शातिर राहुल और सुनील जिनके पास से जीआरपी को 35 हज़ार रुपये के एंड्राइड मोबाइल ,15 हज़ार रुपये नगद, करीब 25 हज़ार रुपये कीमत के मंगल सूत्र बरामद हुए है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।