ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
श्रीलंकामें ईस्टर के दिन चर्चो में आराधना कर रहे क्रिश्चिनों पर
आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें मारे गये लोगों के
लिए एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कानपुर पास्टर्स एसेासिएशन एवं यूनाइटेड
क्रिश्चियन कमेटी आफ कानपुर के द्वारा शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में किया
गया। कार्यक्रम में मसीह समाज के सैकडों लोगों ने मृतकों को श्रृद्धांजली
दी तथा दुखित परिजनो के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पास्टर्स एसो0 के
महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आराधना करते हुए इसप्रकार
क्रिश्चियनों पर हमला सारी मानवता के लिए शर्मनाक बात है, यह कौन लोग है जो
ऐसा कर रहे है। कहा विश्वभर में इसाईयों को लगातार निशाना बनाया जा रहा
है। चर्चो को नष्ट करने का काम किया जा रहा है। कहा आतंकवादियों को विश्व
से खत्म करने के लिए उनकी आतंकी विचारधारा को खत्म करने के लिए हम सभी
लेागों को एकता व प्रेम के साथ श्रीलंका में मारे गये लोगों के साथ खडे
होकर आतंकवाद को जवाब देना है। कहा इस दुख की घडी है हम सभी मसीह समाज के
लोग उनके साथ है। इस वअसर पर पादरी जानसन डीएस, पादरी जितेन्द्र सिंह, जीएस
गिल्वर्ट, अजीत ऐनसन, संजयराज सिंह, संजय आल्विन, पादरी अनिल गिल्वर्ट,
रकोश मसीह, विजय मोहन, अजय दयाल, किशनलाल, हरि सिंह, मनोज जोजफ, हनन्या
पानी, राजकुमार साइमन तथा पादरी एबी सिंह सहित सैकडो की संख्या में मसीह
समाज के लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।