ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
मार्बल व्यापारी सेवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष पवन गौड़ की
अध्यक्षता में आम जनमानस व व्यापारियों के मध्य शरबत का वितरण किया गया
शरबत वितरण के साथ साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें आम जनमानस व
व्यापारियों के संग संकल्प लिया गया की 29 तारीख सोमवार के दिन हम सब पहले
मतदान करेंगे तत्पश्चात जलपान करेंगे एवं हम सब जन जन के बीच जागरूकता
लाएंगे व सभी से आग्रह करेंगे कि वह भी सपरिवार पहले मतदान करें फिर जलपान
करें और नारे लगाए गए पहले मतदान फिर जलपान इसके पश्चात मतदाता जागरूकता रथ
रवाना किए गए जो की शहर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र में घूमेंगे व आम
जनमानस को जागरूक करेंगे कि वह भी मतदान करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
के रूप में एसपी साउथ मैडम रवीना त्यागी जी उपस्थित हुई उन्होंने सभी से
कहा कि हम एक जिम्मेदार नागरिक हैं, और हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम मतदान
करें इसके बाद उन्होंने मतदाता जागरूकता रथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।
कार्यक्रम में अनूप तिवारी, ज्ञानेश मिश्रा, कमल उत्तम, श्याम शुक्ला,
सुबोध चोपड़ा, यशपाल सिंह, आदित्य पोद्दार, पवन गौड़, अंकित अग्रवाल, प्रखर
शुक्ला, दीपक गुप्ता, शिवांशु गुप्ता, राजेश गौड़, कमलेंद्र मिश्रा राघव
त्रिवेदी प्रशांत कुमार अजीत मिश्रा, पुनीत गुप्ता, श्याम गौड़, रवि गौड़,
मोनू गुप्ता, मुदित मिश्रा आदि उपस्थित हुए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।