रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
आज यूपी के उन्नाव से लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे बीजेपी
के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज के कार्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव
सह प्रभारी गोवर्धन भाई झडफिया,और हुए पत्रकारों से रूबरू और जमकर बयानबाजी की और
पूछे गए सवाल की पांच साल आपकी सत्ता होने के बाद आपको क्यों लगता है जनता आपको
पांच साल और दे तो कहा की हमने अपना एजेंडा सेट किया की गरीबो के लिए चार
पांच पायदान ऐसा है जो उनकी बेसिक नीवस है तो वो आप सबको पता है गाँव की जनता भी
जानती है की हमारी माँ बहनों को शौच के लिए अँधेरे का आसरा लेना पड़े आजादी के सात
दशक के बाद क्या ये पीड़ा नही हुई उन्होंने अपने सर पर उठाया और आज हिन्दुस्तान में
ये कह सकते है की बदलाव आया |संकल्प पत्र में इस बार कालेधन का मुद्दा न उठने
के सवाल पर कहा की आज माल्या भी कहता है की मेरा बकाया था उससे ज्यादा ले लिया
ये हुआ है जो पहले कांग्रेस के समय ये सारा दिया गया चोरी उन्होंने करवाई पकड़ने का
हमारे हिस्से आये चोरी तो उनके टाइम की है पकड़ा तो हमने है तो पैसा क्यों दिया |सपा
बसपा गठबंधन पर कहा की गठबंधन के नेता के पास ये जवाब है की उनका प्रधानमंत्री
कौन होगा क्या कांग्रेस कह सकती है की हमारा बहुमत आएगा हमारे प्रधानमंत्री राहुल
गाँधी होंगे खुद पर भरोसा नहीं है की हम में से कोई प्रधानमंत्री बनेगे और चुनाव
लड़ने निकले है बिना दुल्हे की बरात है जब दुल्हा की तय नहीं है तो बरात किसकी है |राफेल
मामले पर कहा की सुप्रीम कोर्ट जो तय करे वो करे लेकिन राहुल गाँधी जिस तरह से
पीछे पड़े हुए है उनको मालूम नहीं है की खाली बोरे का दाम 32 रुपये हो सकता है और
भरे बोर का 32 रुपये हो सकता है बोरा तो बोरा होता है|इस बार संकल्प पत्र पर
मोदी के आलावा किसी भी नेता की फोटो न होने के सवाल पर कहा की देखिये उस विषय
में पार्टी तय करती है..हमारा हाईकमांड तय करता है जो निर्णय करता है. |देश का
चौकीदार कौन है के सवाल पर कहा की देश का चौकीदार देश का हर एक नागरिक हो सकता
है एक शिक्षक भी चौकीदार है जो आने वाली पीढ़ी बनाता है एक किसान भी चौकीदार है जो
दुसरे के लिए अन्न भी पैदा करता है एक अच्छा राजनैतिक भी है जो समाज के बीच खड़ा
होकर उनके दर्द को सुनता है हर कोई चौकीदार है |बीजेपी के संकल्प पत्र को
कांग्रेस ने झासा पत्र कहा है इस पर कहा की जब लाख 35 हजार लोगो को बिना वजह
जेल में घुसेड दिया तब कंस्यूट्यूशन कहा गया था अभी इनको लगता है भारतीय संविधान
के साथ खिलवाड़ हो रहा है तो संविधान कहा गया था |उमर अब्दुल्ला के बयान की
कांग्रेस वाली बटन काम नहीं कर रही है तो कहा की 19 राज्यों में हमारी
सरकार बनी तो हर जगह कम्पलेन किया की ईवीएम ख़राब है तो इनका ईवीएम नहीं दिमाग ख़राब
है |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।