रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
लोकसभा चुनाव में दहशत फैलाने के लिए
लाए गए अवैध असलहा कारोबार का मोहम्दाबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस
ने 25 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफतार कर लिया है, जबकि उसके अन्य फरार
साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के कब्जे से 1 डबल बैरल रायफल, 1 अदद
अधिया, 10 तमंचा समेत 10 कारतूस बरामद हुए है। मोहम्दाबाद पुलिस ने आरोपी
राजीव यादव उर्फ लालू को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।फतेहगढ़ स्थित
पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने घटना
का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हिंदू रक्षा सेवा संस्थान के अध्यक्ष
पवन कुमार ने शिकायत की थी कि उनकी फेसबुक आईडी पर मनमोहन यादव की आईडी से
तीन वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिसमें तीन शख्स असलहा लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग
करते दिख रहे हैं। एसपी के अनुसार, मामला संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की
गिरफतारी के लिए मोहम्मदाबाद थाना व स्वाॅट टीम को गठित किया गया था।
वीडियो में दिखने वाले तीनों आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया
था।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविदास नगर रोहिला निवासी आरोपी
राजीव उर्फ लालू को गिरफतार किया गया है। उसके कब्जे से 1 अदद डबल बैरल
315 बोर की रायफल, 1 अदद 315 बोर की अधिया, 6 अदद तमंचा 315 बोर, 4 तमंचा
312 बोर समेत 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी नीरज ने
बताया कि 28 फरवरी को गांव के राय सिंह से असलहा रखने को लेकर कहासुनी हुई
थी। इस बीच विवाद के चलते फायरिंग हुई थी। सोशल मीडिया पर असलहा से फायरिंग
करते हुए वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। आरोपी नीरज ने बताया कि चुनाव के
समय अवैध रूप से असलहा बेचने के लिए जनपद कासगंज के गांव भरगैन से लाए थे।
पूछताछ के दौरान कहा कि बंदूक को 10 हजार रुपये, अधिया को पांच हजार और
तमंचा तीन से 4 हजार रुपये में बेचते हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।