इंदिरानगर के सिंडिकेट बैंक के लाकर में लगी भीषण आग, बैंक से सटे स्कूल को खाली कराया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 April 2019

इंदिरानगर के सिंडिकेट बैंक के लाकर में लगी भीषण आग, बैंक से सटे स्कूल को खाली कराया गया

 


न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

 राजधानी लखनऊ के गाजीपुर के इंदिरानगर में सिंडिकेट बैंक के लाकर एरिया में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया।इलाके में बैंक से सटे स्कूल को फायर ब्रिगेड की टीम ने खाली करवा लिया है। बच्चों को स्कूल कैंपस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद हैं जो कि आग बुझाने का काम कर रही हैं। वहीं, आग लगने के घंटों बाद भी गाजीपुर सीओ और एसओ नहीं पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।