रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
यूपी के कन्नौज में एक घर के अंदर गोली मारकर युवक की हत्या
कर दी गई। गोली पेट और सीने के बीच मारी गई। तमंचा शव से करीब एक मीटर की
दूरी पर पड़ा था। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने तमंचा, चार कारतूस व एक टूटा
मोबाइल बरामद हुआ है। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रहीं हैं। जबकि
पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।कन्नौज
जनपद की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सहानापुर गांव निवासी 38 वर्षीय प्रमोद
कुमार यादव पुत्र स्व. महावीर अपनी खुद की ओमनी चलाते थे। कस्बे के गांधी
नगर ककरहिया के सामने धारानगर गांव की सीमा में दो वर्ष पूर्व सूनसान इलाके
में मकान बनवाया था। यहां वह अकेला ही रहता था। सुबह जब एक व्यक्ति उनके
घर पहुंचा और आवाज दी, तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की
से अंदर देखा तो शव आंगन में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसने इसकी जानकारी
परिजनों व पड़ोसियों को दी।
इस
घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा, क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार
जायसवाल पहुंचे। एक घंटे बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी पहुंच गए।
फोरेंसिक टीम ने फिगर प्रिंट जुटाए। मृतक के भाई गोविद ने इत्तफाकिया सूचना
दी है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कई साक्ष्य मिले, जो खुदकशी की
ओर इशारा कर रहे हैं। जल्द ही रहस्य से पर्दा उठा दिया जाएगा। कहीं प्रेम
संबंध का मामला तो नहीं है। पुलिस छानबीन में मकान के अंदर और बाहर कई तरह
की वस्तुएं बरामद हुई हैं। इससे आशंका जताई जा रही है मामला प्रेम संबंध का
हो सकता है। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो। वहीं टूटा मोबाइल
भी अलग ही कहानी बयां कर रहा है। अगर युवक ने खुदकशी की तो मोबाइल क्यों
तोड़ा। क्या वो किसी बात कर रहा था। अंदेशा जताया जा रहा कि हो सकता है कि
फोन पर उसका किसी से विवाद हो गया हो और उसने गुस्से में मोबाइल तोड़ दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।