ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने आज पालीटेक्निक के सूचना
प्राधोगिकी विभाग का निरीक्षण किया जिसमें आज 16 अप्रैल से 25 अप्रैल
2019 तक निर्वाचन में लगे कर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मत का
प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिलाधिकारी ने
बताया कि 17 ,24, और 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 18
,19,20,21,22 और अप्रैल से 23 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
कार्मिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।जिलाधिकारी ने पोस्टल बैलेट
केन्द्रो का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी सचिव
केडीए को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त कर्मी जिनकी ड्यूटी लोकसभा
निर्वाचन में लगी है उन समस्त का मत पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से
सम्पन्न कराया जाये जिसके लिए फार्म 12 भरवा कर उनके मतदान करा लिया जाये
।समस्त कार्मिक जिनकी ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन में लगी है वे 25 अप्रैल
2019 तक अपना इपिक लेकर आए औऱ मतदान करें मतदान करने केलिए भारत निर्वाचन
आयोग ने 11अभिलेखो में से कोई एक अभिलेख दिखा कर अपना मत डाल सकते है।
उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोक तंत्र बनाने में अपनी
भूमिका निभाएं । उन्होंने बताया कि विगत लोकसभा निर्वाचन में लगभग 16400
पोस्टल बैलेट मत पड़े थे इस बार और अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग
करें। जिलाधिकारी ने लोकसभा कानपुर नगर तथा अकबरपुर के बने पोस्टल बैलेट
केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री
अक्षय तिपाठी ,केडीए सचिव उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।