ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने
जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 29 अप्रैल 2019 को गर्मी हो सकती है
गर्मी को हराते हुए लोकतंत्र के महा यज्ञ में वोटिंग करें। उन्होंने बताया
कि कानपुर की भूमि वीरों की भूमि रही है। कानपुर का इतिहास बहुत पुराना है
झांसी की रानी तात्या टोपे अजीमुल्ला खां, नाना शाहब जैसे वीर पुरुषों की
भूमि है कानपुर। कानपुर वाले कितने प्रभावशाली है यह अब बताने का सही समय
है लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए 29 अप्रैल
2019 को मतदान अवश्य करना है और इस ऐतिहासिक धरती में मतदान प्रतिशत बढ़ा
कर इतिहास बनाना है। जनपद वासियों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए
जिलाधिकारी ने अपने कैम्प कार्यालय में गौरव तनेजा जो फेमस यूट्यूब है
जिनके 12 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है ने कानपुर वासियों को जागरूक करते
हुए कहा कि 29 अप्रैल को बहुत गर्मी होगी लेकिन उस गर्मी को मात देते हुए
घरों से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है । क्योंकि यह मौका 5 वर्ष
में एक बार ही मिलता है अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत
बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराये।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।