ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
बिल्हौर के एक्सप्रेस वे में हुए हादसे में घायल यात्रियो का हाल
लेने शनिवार एडीजी प्रेम प्रकाश हैलेट अस्पताल पहुंचे। जहा एडीजी ने घायल
यात्रिओ का हाल चाल लिया। आप को बता दे की नेपाल से दिल्ली जा रही बस
संख्या 7130 जोकि थाना बिल्हौर के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित
होकर पलट गई थी। घटना में घायल हुए यात्रियों का हाल चाल लेने एडीजी प्रेम
प्रकाश ने घायलों और उनके परिजनों से बात कर हर संभव मदद का अस्वासन दिया।
इस दौरान घायलों के इलाज को लेकर डाक्टरों से जानकारी भी प्राप्त किया ।
वही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इलाज सम्बन्धी कुछ जरुरी निर्देश भी दिए।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की बस के घायल यात्रियों का
हैलेट में समुचित इलाज चल रहा है और उनकी सभी अवश्क्ताओ को पूरा करने का
प्रयास किया जा रहा है उन्होंने बताया की अगर कोई और भी आवश्कता सामने आती
है तो उसे भी पूरा किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।