कानपुर - एडीजी ने थाने का किया निरिक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 April 2019

कानपुर - एडीजी ने थाने का किया निरिक्षण

 
 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

शहर  के थानों की हकीकत जानने के लिए आये दिन एडीजी जोन कानपुर प्रेम प्रकाश निरीक्षण करते हुए नज़र आ रहे है इसी कड़ी में एडीजी प्रेम प्रकाश शनिवार को बेकनगंज थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए एडीजी के आने की सूचना पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए. जहाँ एडीजी ने थाने में मौजूद अभिलेखों के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछताछ भी की अभिलेखों के बारे में जानकारी जुटाते हुए उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी अभिलेख सही तरह से व्यवस्थित हो और थाने में आने वाले फरियादियों की बात को सरल भाषा मे सुन कर उनका निस्तारण करें किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी जिसके बाद एडीजी ने थाने में आये हुए  फरियादियों की बात सुनते हुए उनकी शिकायत को दूर करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए इस दौरान वहां सीओ अनवरगंज सैफ़ुद्दीन बेग व प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।