रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
बाटला हाउस से शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप
का दौर जब शोले के डायलॉग तक पहुंच गया तो विश्व हिंदू महासंघ से जुड़े
सीएम योगी के चेलों ने पहले तो सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका और बाद में
रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंच गए सूत्रों के अनुसार ऊपर से मिले
निर्देशों के बाद सलमान खुर्शीद के खिलाफ आनन-फानन में मुकदमा दर्ज हो गया
पता चला है कि अब यूपी के हर जिले में श्री खुर्शीद के खिलाफ एफ आई आर दर्ज
कराने की योजना है फिलहाल श्री खुर्शीद तो मुकदमा दर्ज होने के बाद और
फायरी हो गए श्री खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने 20 साल सुप्रीम कोर्ट में
प्रैक्टिस की है और एफ आई आर का जवाब देना उन्हें आता है
पहला आरोप
सीएम योगी ने फर्रुखाबाद की जनसभा में लगाकर 11 साल पुराने बटला हाउस कांड
के जिन को जिंदा कर दिया योगी ने पूछा कि यह बताया जाना चाहिए कि बटला हाउस
कांड की पैरवी करने वाले सलमान खुर्शीद के आतंकियों से क्या रिश्ते थे
व्यक्तिगत आरोप से तमतमाये सलमान खुर्शीद ने प्रसिद्ध डायलॉग से जोड़कर
सीएम योगी से कहा कि रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं श्री खुर्शीद
के इस बयान के बाद तो जैसे सियासत में भूचाल आ गया सीएम योगी के संगठन
विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी सक्रिय किए गए और प्रदेश मीडिया सौरभ
शुक्ला ने खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी आनन-फानन में
कोतवाली फर्रुखाबाद में मुकदमा दर्ज भी हो गया विश्व हिंदू महासंघ के
प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि सलमान खुर्शीद का बयान घोर
आपत्तिजनक है और इसके चलते चुनाव में सलमान खुर्शीद का विरोध किया जाएगा
उधर सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने 20 साल सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस
की है और एफ आई आर का जवाब देना मुझे आता है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।