जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा
जालौन गरौठा से लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी भानु प्रताप
वर्मा के समर्थन में कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा के पुखरायां बैलाही
बाजार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे और जनसभा कर बीजेपी
प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा को जिताने की अपील की जनसभा के दौरान मंच से
सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा ये
पार्टियां परिवार तक ही सीमित है इन पार्टियों ने भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा
दिया हैनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और
प्रदेश की सरकार ने विकास की कई योजनाएं दी है और विकास किया ।
बुन्देलखण्ड में 9 हजार करोड़ की लागत से शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की जा
रही है। नक्सलवाद आतंकवाद को कम किया आप लोग मोदी के नेतृत्व में 5 वर्ष और
दे दो आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जायेगा लघु सीमांत किसान को 60 वर्ष के बाद पेंशन की व्यवस्था की गयी मोदी के नेतृत्व में देश को महाशक्ति के रूप में खड़ा करने के लिये कई बड़े काम कियेऔर
अपनी दृढ़ इच्छा से 5 सालो में देश की अलग पहचान बनाई । वही सीएम योगी ने
कहा कि चुनाव आयोग ने बजरँग बली और अली का नाम लेने पर प्रचार में रोक लगा
दी है इसलिए मुट्ठी बांधकर भारत माता जी जय बोलने की बात कही
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।