ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश
जयसवाल के समर्थन में बुधवार को ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में कांग्रेस
अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिरकत की। इस दौरान कड़ी धूप के चलते जनसभा में
कुर्सियां खाली ही नज़र आई. वही कांग्रेसी भी उनकी जनसभा में भीड़ नही जुटा
सके. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर अपना उद्बोधन शुरू करते ही
मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि चौकीदार चोर है 5 साल बाद भी चौकीदार
चोर है 56 इंच की छाती कहाँ गयी आजकल उन्हें कुछ भी बोलना होता है तो टेली
प्रॉम्टर देखकर बोलते हैं मोदी जी सरकार ने केवल देश के युवाओ से जो वायदे
किये क्या वे पूरे हुए किसी को नौकरी मिली मोदी जी रोजगार की बात नहीं करते है वह केवल जुमलेबाजी करते हैमोदी जी ध्यान से बोलिए जनता बड़ी समझदार है किसानों और गरीबो का तो नही लेकिन देश
के सबसे अमीरों का कर्जा उन्होंने माफ कर दिया और कर्ज भी हिंदुस्तान के
बैंक का पैसा चोरी कर के दिया
राहुल यही नही रुके उन्होंने कहा कि नोटबंदी
यानी गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया जिससे देश का व्यापारी प्रभावित हुआ और
बेरोजगारी बढ़ गई 24 घंटे में मोदी सरकार के राज्य में 27 हजार लोग अपनी
नौकरी खोते हैं 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का झू़ठ बोला राहुल ने कहा कि
हमारी न्याय योजना हिंदुस्तान के इंजन में पेट्रोल है न्याय योजना लाखों
युवाओं को रोजगार देगी 22 लाख युवाओं को कांग्रेस 1 साल में नौकरी देगी 10
लाख युवाओं को हिंदुस्तान की पंचायतों में नौकरी देगी आज योगी सरकार में
नौकरी के लिए रिश्वत देनी होती है। 2019 के चुनाव के बाद कोई भी युवा
बिजनेस करना चाहता है और कांग्रेस सरकार यदि आएगी तो 3 साल तक परमिशन नहीं
लेनी होगी किसानों के लिए अलग से बजट होगा मोदी जी ने 5 साल शिक्षा का
ढांचा नष्ट कर इनका पैसा 15 चोरों को दे दिया हमने अपने घोषणा पत्र में
लिखा है कि देश की जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा क्षेत्र में खर्च होगा हम हाई
टेक्नोलॉजी की सरकारी अस्पताल खोलेंगे पिछले 25 साल में यूपी सरकारों ने
प्रदेश का नुकसान ही किया आज हमारा यूपी विकास में फंसा हुआ है मैंने
प्रियंका जी को यहां भेजा है.. यूपी में विधानसभा में कांग्रेस को लाना है
वही उन्होंने राफेल पर कहा कि जब भी इस मामले में बात होती है तो मोदी जी
नजरें झुका लेते हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के कारण मोदी जी आंख
से आंख नहीं मिला सकते हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।