ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव बुधवार को कानुपर के जीआईसी
मैदान उम्मीदवार रामकुमार निषाद के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे। इस
मौके पर उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला
किया। अखिलेश ने कहा कि देश,और प्रदेश के चैकीदार ही उनकी चैकी छीनेंगे।
क्योंकि पांच साल के दौरान देश में नफरत, बेरोजगारी और तुष्टीकरण के जरिए
आमजनता का सुख चैन इन्होंने छीना है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी गठबंधन
को मिलावट बोल रही है तो 38 दल जब मिल जायेंगे तो उसे क्या बोलेंगे।भाजपा
38 दलों के साथ देश चुनाव लड़ रहीअखिलेश
यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन को वोट देकर
देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजें। हम आपको जुमलों के बजाए विकास देंगे।
अखिलेश ने कहा, जो लोग हमारे गठबंधन को महामिलावट कहते हैं, पहले उन्हें
अपने गिरेबान में झाकना चाहिए। कहा,यह गठबंधन गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े और
युवाओं का है। हमारी सरकार दिल्ली में बनीं तो संविधान के तहत हर एक वर्ग
का विकास करेंगे। देश में कोई बेगुनाह नहीं मारा जाएगा। अखिलेश
ने कहा कि पहले चरण, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा नेताओं के
चेहरों से मुस्कान गायब है और इसी के कारण अब वो हिन्दुत्व, झूठे
राष्ट्रवाद के जरिए मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। अखिलेश
ने कहा हमारे गठबंधन पर जनता ने फूलपुर, गोरखापुर और कैराना लोकसभा सीट के
उपचुनाव में मुहर लगा दी थी। यूपी की 78 में से 78 सीटों पर भाजपा की हार
होगी और साइकिल व हाथी दौड़ेगा।
सपा
प्रमुख ने कहा कि 2014 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बड़े वादे किए
थे। अच्छे दिन आएंगे, कालाधन लाएंगे, स्मार्ट सिटी बनाएंगे, नौकरी देंगे,
मेट्रो चलवाएंगे, गंगा को साफ करेंगे, पर ये तो किया नहीं। बदले में
नोटबंदी और जीएसटी के जरिए देश के साथ घोर पाप करने का कार्य किया। अखिलेश
ने कहा नोटबंदी के बाद देश के 36 हजार से ज्यादा व्यापारी भारत छोड़ कर
दूसरे देश चले गए। उन्हों
ने यह भी कहा कि बीजेपी के नेताओं के दिमाग में ऐसा कूड़ा आया कि यहां के
सासद डाॅक्टर मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट कर उन्हें सियासत से दूर कर
दिया। अखिलेश ने कहा, ,हमने ही कानपुर को मेट्रो दी, लेकिन दो साल बीत जाने
के बाद अभी वो दिख नहीं रही। अखिलेश ने कहा कि सीएम बाबा जी ने पीएम को
धोखा दिया है और ,बिना टेंडर के मेट्रो का शिलान्यास उनके हाथों से करवा
दिया। कहा, ट्रांस गंगा सिटी कार्य भी अधूरा है। समाजवादियों ने कानपुर को
टेक्निकल यूनिवर्सिटी दी। मेडिकल कालेज ,फल्याईओवर ,से लेकर 108 एम्बुलेंस
लेकर आए। जनता की सुरक्षा के लिए 100 नंबर लेकर आए। पर बाबा जी ने दोनों
व्यवस्थाओं को चैपट कर दिया। अखिलेश ने कहा कि सीमा सुरक्षा का काम
समाजवादी कर सकते है। एयर फोर्स के पास सबसे बेहतरीन विमान है उसे खरीदने
का काम नेता जी ने किया था। देश में अगर किसी ने समाजवादियों को धोखा तो
वह कांग्रेस ने दिया है। यह सही है की हमने कांग्रेस से गठबंधन किया था;
लेकिन हमने नहीं पता था की कांग्रेस में गठबंधन नहीं घमंड होता है। हमने कई
बार कहा की जो कांग्रेस है वह बीजेपी है जो बीजेपी है वह कांग्रेस है।
क्नग्रेसियो ने हमारी जांच सीबी आई से कराई। अखिलेश
ने भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उटाते हुए कहा कि जिस तरह से साध्वी
प्रज्ञा ने एक शहीद का अपमान किया, उसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा
की सरकारें शहीदों के परिजनों की अनदेखी करती है। समाजवादियों की सरकार आई
तो शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रूपया दिया जाएगा। साथ ही यूपी की बहनो
को पांच सौ से बढ़ाकर 3 हजार रूपए पेंशन दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।