बस्ती - प्यार में पागल युवक ने बहन व मौसी को किया आग के हवाले - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 April 2019

बस्ती - प्यार में पागल युवक ने बहन व मौसी को किया आग के हवाले


जिला संवाददाता- बस्ती 

पैकोलिया थाना क्षेत्र के मिटी मिश्र गांव निवासी युवक प्यार में पागल राम सुरेश गुप्ता  ने अपनी मौसेरी बहन और मौसी को आग के हवाले कर दिया।और बाद खुद को आग लगाकर जान दे दी, सर पर इश्क़ का जुनून सवार होने सिरफिरे आशिक अपनी मौसेरी बहन के प्यार में पागल युवक ने मरने मारने के लिए कदम उठाया शनिवार देर शाम मां बेटी को एक साथ आग लगा दी।

आग की लपटे देख परिजन किसी तरह आग पर काबू पाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये स्थिति नाज़ुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित को ले जाते समय रविवार को  माँ बेटी की मौत हो गई।जबकि कल बीती रात ही सनकी प्रेमी राम सुरेश गुप्ता की मौत हो गई थी।

मृतक बस्ती जिले का रहने वाला था और वह गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में जाकर अपनी मौसी के घर  घटना को अंजाम दिया था। इसके पहले सरफिरे आशिक राम सुरेश गुप्ता ने अपनी पत्नी की प्रेम प्रशंग में बाधा बनने पर कर दी थी हत्या।पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।