महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
केन्द्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी मा. जगत प्रकाश नड्डा
जी 08 अप्रैल को लखनऊ में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में मार्गदर्शन
करेंगे।केन्द्रीय मंत्री मा. सुषमा स्वराज कल 08 अप्रैल
को दोपहर 02 बजे आगरा तथा फतेहपुर सीकरी लोकसभाओं के साइबर योद्धाओं को
आगरा टेªड सेंटर, आगरा में विजय संकल्प सम्मेलन के दौरान सम्बोधित करेगी।
श्रीमती स्वराज सायं 5 बजे मथुरा लोकसभा के साइबर योद्धाओं को श्री मनोहर
लाल बंसल, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर रोड, मुथरा में विजय संकल्प
सम्मेलन के दौरान सम्बोधित करेंगी।
उपमुख्यमंत्री मा. केशव प्रसाद मौर्य 08 अप्रैल को
कन्नौज, रामपुर व नगीना लोकसभाओं में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री मौर्य सुबह 11 :30 बजे के.के. इण्टर कालेज, खेलकूद मैदान (बोर्डिंग
ग्राउण्ड) कन्नौज में कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री सुब्रत पाठक
की नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे। श्री मौर्य दोपहर 02 बजे खेमपुर गांव,
स्वार रोड, चमरौवा, रामपुर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती जयाप्रदा की चुनावी
जनसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री मौर्य दोपहर 3:30 बजे आक्सफोर्ड पब्लिक
स्कूल नहटौर, बिजनौर में नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री यशवंत सिंह
की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।उपमुख्यमंत्री मा. डाॅ. दिनेश शर्मा 08 अप्रैल को
उन्नाव व गाजियाबाद लोकसभाओं में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। डाॅ.
शर्मा दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान, उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी श्री
सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज की नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे। डा0
शर्मा दोपहर 04:30 बजे मुरादनगर गाजियाबाद में गाजियाबाद लोकसभा से भाजपा
प्रत्याशी जनरल वीके सिंह की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मा. मुकुट बिहारी
वर्मा कल 8 अप्रैल को प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यालय, लखीमपुर खीरी में
भाजपा प्रत्याशी श्री अजय मिश्र टेनी की नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी 8
अप्रैल को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान हरदोई में हरदोई एवं मिश्रिख
लोकसभाओं के भाजपा प्रत्याशी श्री जगत प्रकाश रावत व श्री अशोक रावत की
नामांकन सभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री मा. साध्वी निरंजन ज्योति 8
अप्रैल को पुरानी तहसील मैदान हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी श्री
पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की नामांकन सभा को संबोधित करेंगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।