सलमान खुर्शीद तथा विनय पाण्डेय पर मुकदमा करके कठोरतम कार्यवाही की मांग ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 April 2019

सलमान खुर्शीद तथा विनय पाण्डेय पर मुकदमा करके कठोरतम कार्यवाही की मांग ...

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए अमर्यादित भाषा के लिए फर्रूखाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद तथा कैसरगंज लोकसभा से कांगे्रस प्रत्याशी विनय पाण्डेय पर मुकदमा पंजीकृत करके कठोरतम कार्यवाही की मांग की। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी हार की बौखलाहट में मर्यादा भूल चुके हैं और वह मुख्यमंत्री के साथ ही भारतीय संस्कृति के संवाहक गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर का भी अपमान कर रहे है। ऐसी भाषा के मूल में कांग्रेस का गलत डीएनए शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर ने चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस प्रत्याशी सरेआम अमर्यादित और अभद्र टिप्पणियां कर रहे है। उन्होंने कहा कि योगी जी पर दिये गए अभद्र बयान न सिर्फ भाजपा पर हमला है बल्कि कांग्रेस द्वारा सोच समझकर संत परम्परा पर भी हमला किया गया है। कांग्रेस सत्ता के लालच में इतनी अंधी हो चुकी है कि वह मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण में भारतीय संस्कृतिक प्रतिमानों पर भी प्रहार करने से बाज नहीं आ रही है।


 श्री राठौर ने कहा कि कांग्रेसी देश के अभिशाप हैं और गांधी परिवार की गुलामी करते-करते वह अपने भाषणों में खुद को बाप समझने का दम्भ पाले है। जबकि लोकतंत्र में माई-बाप तो सिर्फ जनता होती है। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद गौशालाओं में बहस करना चाहते हैं तो जरूर आयें। लेकिन योगी राज में गौकशी करने वाले न बख्शे गए है और न ही बख्शे जाएगें। भाजपा स्वस्थ लोकतंत्र में स्वस्थ बहस करने के लिए हर जगह तैयार है। श्री राठौर ने कहा कि काग्रेस की अभद्र भाषा और निकृष्ट सोच भारतीय लोकतंत्र, भारतीय राजनीति, भारतीय परम्परा और भारतीय मानदण्डों पर सीधा हमला है, इस हमले के विरोध में जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इसी आचरण से देश कांग्रेस मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद व विनय पाण्डेय पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम तथा भारतीय दण्ड संहिता के अन्र्तगत मुकदमा पंजीकृत कर कठोरतम कार्यवाही की जाय।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।