ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
बिधनू थानाक्षेत्र के सेन पश्चिम पारा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान व
उसके गुर्गो द्वारा हुए सिपाहियों पर जानलेवा हमले के बाद पुलिसिया
कार्यवाही तेज़ हो गयी है,जिसके चलते बुर्दवार को पुलिस ने आरोपियों के घर
के बाहर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के साथ साथ गांव में आरोपियों के खिलाफ
मुनादी की भी कार्यवाही कराई है आपको बता दें की बीती 30 मार्च को पति
पत्नी के झगड़े की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस पर ग्राम प्रधान अनंत सिंह व
उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था जिससे 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से
घायल हुए थे,,,,पुलिस ने मामले में 18 लोगो के विरुद्ध हत्या का प्रयास व
सरकारी कार्य मे बाधा की धाराओं में नामजद मामला पंजीकृत किया था. जिसमे
पुलिस ने 7 लोगो की गिरफ्तारी पहले ही कर चुकी है और बाकी अभियुक्त फरार
हैजिसके बाद बुधवार को बिधनू पुलिस ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय
द्वारा कुर्की के आदेश को गांव जाकर चस्पा किया है.इस दौरान पुलिस ने गांव
जाकर मुनादी की प्रक्रिया भी कराई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।