कानपुर - तीन किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

कानपुर - तीन किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 
ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
 
शहर में अपराध को रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान को लेकर किदवई नगर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किदवईनगर पुलिस ने बताया की
किदवई नगर थाना क्षेत्र के बैंण्डी तिराहा के पास एक  मोटरसाइकिल सवार  युवक जा रहा था इस दौरान पुलिस को देख कर भागने लगा । जिसके बाद पुलिस को युवक संदिग्ध दिखाई दिया और पुलिस ने उसका पीछा  पकड़ लिया इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से तीन किलो चरस पुलिस ने बरामद की। पकड़ा गया युवक  ने अपना नाम रामवीर  बतायाजोकि  कानपुर देहात का रहने वाला है पुलिस को पूछताछमें बताया कि वह घाटमपुर से  चरस खरीदकर कानपुर के कंजन पुरवा में बेचता है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।