फर्रूखाबाद- लोक सभा निर्वाचन के प्रत्याशियों का नामांकन का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 April 2019

फर्रूखाबाद- लोक सभा निर्वाचन के प्रत्याशियों का नामांकन का कार्यक्रम निश्चित किया गया है।



रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा 

फर्रूखाबाद जनपद में 2 अप्रैल से 11 बजे से 3 बजे तक लोक सभा निर्वाचन के प्रत्याशियों का नामांकन का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। लोकसभा फर्रुखाबाद का नामांकन जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में होगा लोक सभा ४० फर्रुखाबाद के नामंकन प्रक्रिया को  लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं कलेक्ट्रेट परिसर को छाबनी में तब्दील कर दिया गया है शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पाँच बैरियर बना कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है |

भारत माता मंदिर पर बने बैरियर पर एक थाना प्रभारी1दरोगा 1हेड कांस्टेबल 5सिपाही को सुरक्षा में तैनात किया गया है वही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिकास भबन तिराहा, कचहरी तिराहा पर बैरियर बना कर सुरक्षा में 3सी ओ,6 थाना प्रभारी 50 सिपाही ,१० महिला सिपाही और महिला थाना प्रभारी को तैनात किया गया है जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि लोक सभा चुनाव के नामांकन के लिए निर्धारित नामांकन कक्ष के बाहर बेरिकेडिंग  का काम पूरा हो गया ।  नामांकन संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी है ।  प्रत्याशियों की गाड़ियों को रोकने के लिए चार बैरियर बनाये गयाहै |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।