रिपोर्ट-पुनीत मिश्रा
जेल मंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि जिले में आईपीएस व आईएएस पदों में से कोई एक दलित या पिछड़े वर्ग का होना चाहिए। इसके अलावा थानों में भी दलित या पिछड़े वर्ग के अधिकारी की तैनाती की जाए। वह यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल की है या नहीं फिलहाल यह नहीं पता है, लेकिन सहयोगी दल होने के नाते हमारी यह मांग निरन्तर जारी रहेगी। सरदार पटेल को देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए था, लेकिन महात्मा गांधी ने ऐसा होने नहीं दिया, जिसके चलते ही देश के पिछड़ा वर्ग पर यह पहला आघात था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलितों के हित के बारे में सोचते हुए अनेकों लाभकारी योजनाओं को जारी किया। जेल मंत्री ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दलितों का हितैषी बताने वाली मायावती यूपी में कई बार मुख्यमंत्री रहीं लेकिन कभी भी पिछड़ों और दलितों के लिए कुछ नहीं सोचा, जबकि इस वर्ग के लोगों को मायावती से काफी अपेक्षा थी, लेकिन उन्होंने सदैव अपने लिए सोचा। इतना ही नहीं गठबंधन में बंधे मुलायम सिंह ने भी पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।