वाराणसी-अग्नि समन सुरक्षा सप्ताह में निकली जागरूकता रैली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 15 April 2019

वाराणसी-अग्नि समन सुरक्षा सप्ताह में निकली जागरूकता रैली


ब्यूरो वाराणसी -कैलाश सिंह विकास 

अग्नि समन सुरक्षा सप्ताह में निकली जागरूकता रैली,चेतगंज फायर ब्रिगेड परिसर से,मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने दिखाई हरी झंडी रैली में शामिल अग्निशमन अधिकारी योगेन्द्र चौरसिया और उनकी टीम ने लोगों को आग लगने के कारणों, बचाव व रोकथाम के तौर तरीके बताने के साथ इसके पम्पलेट भी बांटे। रैली शहर में विभिन्न रास्तों से भ्रमण कर वापस चेतगंज आई। 

विभाग के अफसरों ने बताया कि गर्मी में आग की दुर्घटनाओं का हमेशा अंदेशा बना रहता है। आगलगी की घटना बिजली के उपकरणों, शॉट सर्किट होने, गैस लीक होने आदि कारणों से हो सकती है। इस दौरान लोगों से अफरा-तफरी न मचाने, अग्निशमन दस्ते को सूचना देने तथा हो हल्ला कर आसपास के लोगों को जानकारी देने के लिए सुरक्षा सप्ताह में जागरूक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।