ब्यूरो वाराणसी-कैलाश सिंह विकास
सारनाथ पढ़ाई के लिए पिता का थप्पड़ मारना 15 साल के बेटे को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर सारनाथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौबेपुर थाना अंतर्गत संदहा गांव निवासी मुरारी लाल यादव के तीन बेटों में दूसरे नंबर का अनिल (15) कक्षा आठ का छात्र था। बताया जाता है कि शनिवार की शाम पढ़ाई करने की बात को लेकर मुरारी लाल ने अनिल की पिटाई की थी। इससे नाराज होकर अनिल घर से निकल गया और देर रात फरीदपुर गांव के सामने ट्रेन के आगे कूद गया। परिजनों को पुलिस से जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में भाग कर सभी सारनाथ थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।