महेन्द्र मिश्रा ब्यूर
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि । किसे याद नहीं कि जब बाटला हाउस कांड में
साहसी इंस्पेक्टर महेश शर्मा आतंकियों और गद्दारों से लड़ते हुए शहीद हुए
थे, तब कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी नेता आतंकियों की मौत को शहादत बताते हुए
उनके लिए आंसू बहा रहीं थीं। दिग्विजय सिंह जैसे नेता आतंकियों के पक्ष
में खुलकर खड़े थे। बाटला के गुनाहगारों के खिलाफ कार्रवाई में रोड़ा अटका
रहे थे। कांग्रेस पार्टी की सरकार में चरम पर रहे इस्लामिक आतंकवाद को
छुपाने के लिए जबरिया हिंदू आतंकबाद की कहानी गढी गई। यही नहीं कर्नल
पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवाद के फर्जी मामलों में फंसाकर
उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। तुष्टीकरण की हद तक जाकर कांग्रेस ने
यह ऐलान किया था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है।शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को समझ चुकी है। अब
दुबारा उसे मौका नहीं मिलने वाला। 26/11 की कायराना घटना के बाद देश की
जनता इंतजार करती रही कि मनमोहन सिंह जी की सरकार पाकिस्तान के खिलाफ साहस
दिखाएगी, पर कांग्रेस की सरकार इस आतंकी घटना के बाद भी पाकिस्तान से
दोस्ताना रिश्ते निभाती रही। यह बदला अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
ने लिया है और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों की नींद इसी खबर से उड़ी हुई है
कि श्री नरेंद्र मोदी जी प्रचंड बहुमत से दुबारा भारत के प्रधामनमंत्री
बनने जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।