रिपोर्ट - अमित गौर
जालौन में दम्पत्ति की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर
दी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस
प्रशासन घटना स्थल ओर पहुंचा और बुजुर्ग दम्पत्ति को लेकर अस्पताल पहुंची
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मामला
कालपी कोतवाली के ग्राम कुरहना का है। जहाँ 65 वर्षीय जगराम अपनी 60 वर्षीय
पत्नी कम्मो अपने खेत पर फसल की कटाई करने के लिये खेत पर गए हुए थे। उसी
दौरान आधा दर्जन दबंग खेत पर पहुंचे और उन्होंने अचानक पति-पत्नी पर हमला
बोल दिया और दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे दोनों लोग
घायल होकर गिर गये। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बेखौफ होकर वहां
से भाग गये। इस घटना को बुजुर्ग दम्पत्ति के पुत्र व बहू ने देखा वह मौके
पर पहुंचे और आनन फानन में यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस
मौके पर पहुंची और दम्पत्ति को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
कालपी में भर्ती कराया। लेकिन तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। घटना
के बारे में मृतक दम्पत्ति के पुत्र और बहू ने बताया कि हत्या करने वाले
उसी के परिवार के है। जिसमें शिवशंकर, रामस्वरूप, कामता और शिवशंकर के दो
लड़के शामिल थे। उन्होंने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं था। वही इस मामले
में पुलिस अधीक्षक जालौन स्वामी प्रसाद ने बताया घटना की सूचना मिलते ही
वो तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर 7 अभियुक्तों
को इस हत्याकांड में नामजद किया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
गया है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।