महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस
लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामजी लाल सुमन के
समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन से देश में
महापरिवर्तन की हवा बह रही है। यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक
न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है। इससे भाजपा की नींद गायब हो गयी है। वे
रात-रात भर बैठकें कर रहे हैं। भाजपा सरकार के पास पांच साल के कार्यकाल का
कोई हिसाब नहीं है। 2014 का संकल्प पत्र भाजपा अभी तक पूरा नहीं कर सकी।
इस बार फिर भाजपा नया धोखा पत्र ले आई है। श्री यादव ने
कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आलू किसानों को लागत
मूल्य नहीं मिल रहा है। देश का अन्नदाता बर्बाद हो गया। किसानों की आय
लगातार कम हुई है। नोटबंदी की कोई उपलब्धि नहीं रही। भ्रष्टाचार, कालाधन,
बढ़ा है। व्यापारी बर्बाद है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। रोजगार के
मुद्दे पर भी भाजपा सरकार फेल हो गयी है। जनता पूछ रही है कि अच्छे दिन कब
आएंगे। जो वादे किए थे वे कब पूरा करेगें? जवान हर दिन शहीद हो रहे है। फौज
से भी धोखा किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि
भाजपा के बुलेट ट्रेन का वादा हवा-हवाई साबित हुआ जबकि सीमा के जवानों को
बुलेट प्रूफ जैकेट की अधिक आवश्यकता है। भाजपा सरकार में सीमाएं असुरक्षित
हो गयी है। लोकतंत्र में सवाल पूछना कम होगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। मुख्यमंत्री जी कहते है उन्होंने
कांवड़ यात्रा करा दी, बेहतर होता वे कांवड़ यात्रा में शामिल सभी नौजवानों
को नौकरी दे देते।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादियों ने काम
किया लेकिन प्रचार नहीं कर पाये। भाजपा ने समाजवादी पेंशन को रोक दिया।
समाजवादी सत्ता में आयेंगे तो समाजवादी पेंशन की राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपये
कर दी जायेगी और इसके साथ लोहिया आवास देने का भी काम होगा। केन्द्र में
हमारी मदद से सरकार बनी तो गरीबों का मुफ्त इलाज कराएंगे। आगरा- लखनऊ
एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क बनाएंगे। श्री अखिलेश यादव ने
कहा कि देश को आगे बढ़ाने में सड़के और विश्वविद्यालय बेहद जरूरी है। नये
विश्वविद्यालयों से नौजवानों का भविष्य बेहतर होगा। देश में भूख, बीमारी,
हृदय रोग तथा डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल काॅलेज और अस्पतालों में
मुफ्त दवाई की व्यवस्था से ही इसका समाधान होगा। समाजवादी सरकार में डायल
100 की व्यवस्था लागू की गई थी जिससे आम आदमी को सहूलियत मिली। इसे भी
भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने और देश बदलने का है।
महागठबंधन की सरकार बनी तो विदेश की चीनी नहीं खायेंगे। देश की चीनी यहां
के किसानों के गन्ने से बनेगी। समाजवादियों ने हमेशा एक दूसरे को सम्मान
दिया है जबकि भाजपा भरोसा तोड़ने का काम करती है। भाजपा ने गर्मी में चुनाव
कराकर भी जनता को परेशान किया है। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन देश में नया
परिवर्तन लाएगा और नया प्रधानमंत्री देगा। नया प्रधानमंत्री किसानों और
गरीबों के लिए काम करेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।