रूधौली-तहसील क्षेत्र के निपानिया कला के रुद्रनारायण मिश्र व पूर्णमाशी यादव के बीच जमीनी विवाद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 16 April 2019

रूधौली-तहसील क्षेत्र के निपानिया कला के रुद्रनारायण मिश्र व पूर्णमाशी यादव के बीच जमीनी विवाद


रिपोर्टर- राज आर्या

तहसील रूधौली क्षेत्र के निपानिया कला के रुद्रनारायण मिश्र व पूर्णमाशी यादव के बीच जमीनी विवाद की पैमाइश के लिए क्षेत्रीय लेखपाल नसरुद्दीन सिद्दीकी के द्वारा रंगे हाथों पैसा लेते हुए मामला प्रकाश में आया है

कास्तकार रुद्रनारायण मिश्र ने बताया कि बार बार पैसा लेकर लेखपाल नसरुद्दीन सिद्दीकी ने जमीनी विवाद का नही किया निस्तारण।

कास्तकार रुद्रनारायण मिश्र ने बताया कि पैमाइश के नाम पर पिछले कई महीनों से 30 से 40 हजार रुपये लेकर डकार गए लेखपाल लेकिन नही किया गया जमीनी विवाद का निस्तारण

जिस पर मामले को संज्ञान में लेते हुए रुधौली उपजिलाधिकारी अयोध्या प्रसाद ने कहा की दोषी लेखपाल पर सख्त कार्यवाही की जाएंगी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।