लखनऊ - राजनाथ ने दाखिल किया नामांकन, हनुमान मंदिर में की पूजा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 16 April 2019

लखनऊ - राजनाथ ने दाखिल किया नामांकन, हनुमान मंदिर में की पूजा


तहकीकात न्यूज़ डेस्क

लोकसभा चुनाव 2019 में लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले हनुमान सेतु मंदिर में बजरंग बली का दर्शन करने के साथ शिवजी के मंदिर में जलाभिषेक किया और रोड शो कर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। लखनऊ में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होगा।

गृहमंत्री ने कहा कि पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी की लहर है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं 10 राज्यों में चुनाव प्रचार में गया। इसमें तमिलनाडु और केरल भी शामिल हैं। यहां भी पीएम मोदी के प्रति लोगों में बहुत उत्साह है। आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में अपनी जगह बना पाया है।

राजनाथ सिंह हनुमान सेतु मंदिर में प्रार्थना के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे। राजनाथ के साथ ही मोहनलालगंज संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर भी नामांकन करने जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।