ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
सुर ताल संस्थान के तत्वाधान में अध्यक्ष अनीता कपूर की अध्यक्षता में
वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन मर्चेंट चेंबर हाल में आयोजित किया
गया। जानकारी देते हुए अनीता कपूर ने बताया कि सुर ताल संस्थान ने अपना
वार्षिक उत्सव मर्चेंट चेंबर हाल में आयोजित किया है। सुर ताल संस्थानशहर
में वर्षों से संगीत का प्रचार-प्रसार एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर
रही है। जिसमें कानपुर के सभी प्रतिनिधि स्कूलों के बच्चे अपनी प्रस्तुति
देंगे। जिसमें गायन वंदना शामिल हैं। तथा कार्यक्रम में सभी ने अपनी
प्रतिभा को मंच पर दिखाते हुए अपनी प्रस्तुति दी। वही प्रतिभागी कृष्ण
दमेले की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वही कार्यक्रम आयोजकों ने कृष्ण
दमेले को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य रुप से उपस्थित अनीता
कपूर, अमरजीत जैन, अभिजीत जैन, जयकुमार, अमरजीत जैन, अरुण कुमार, विजय
बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।