ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के अध्य्क्ष दर्जा प्राप्त राज्य
मंत्री एवम कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष रहे तनवीर हैदर उस्मानी
के आकामिक निधन पर कानपुर प्रेस क्लब में एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन
किया गया । प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ,कार्यकारिणी सदस्यों एवम पत्रकारों
ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर उनकी याद में पत्रकारिता
दिवस पर उनके नाम से सम्मान देने की घोषणा की गई ।कार्यक्रम की अध्य्क्षता
कानपुर प्रेस क्लब के संरक्षण सरस् बाजपेई जी ने की । श्रधांजलि अर्पित
करने वालो में अध्य्क्ष अवनीश दीक्षित , उपाध्यक्ष सुनील साहू , कोषाध्यक्ष
अभिलाष बाजपेई ,कार्यकारिणी सदस्य चन्दन जायसवाल ,इब्ने हसन जैदी , अमन
तिवारी के साथ वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर रमेश वर्मा ,वरिष्ठ पत्रकार अंजनी
निगम ,अखलाख अहमद , गिरजा शंकर नौशाद , गौरव त्रिवेदी ,रमन गुप्ता , मोहसिन
सिद्धिकी , फुरकान ,मोमिन ,मो शहनवाज , ब्रजेश दीक्षित , दाऊद खान आदि लोग
मौजूद रहे । इस कार्यक्रम का संचालन मो इरफान जी किया।।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।