ब्यूरो गोंडा -राकेश सिंह
अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने आज उतरौला विधानसभा के अंतर्गत शाहपुर, रमवापुर कला, बरायन चौराहा, कटरा, उतरौला नगर, आर्य नगर, रफी नगर में जनसंपर्क करते हुए अपने समर्थन में वोट देने की अपील की और भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास का मुद्दा गौड़ हो गया है, धर्म को सामने रखकर राजनीति कर रही है । आज किसान अपनी उत्पादन को लेकर परेशान है, नौजवान रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार का पूरा अमला जुमलेबाजी में व्यस्त रहा, जो देश हित और विकास हित में नहीं है ।
किसान की उपज का वाजिब मूल्य ना मिलने और गन्ना किसानों को गन्ना मिल मालिकों से समय पर गन्ना मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गोंडा, बलरामपुर के किसान अपनी गन्ना फसल को जलाने के लिए बाध्य है। गन्ना मिल मालिकों से सरकार का कमीशन खोरी चलने के कारण गन्ना मिल मालिक अपने हिसाब से कार्य कर रहे हैं, यदि आप लोगों का मुझे आशीर्वाद मिला और कांग्रेस की सरकार बनी तो निश्चित है गन्ना किसानों का बकाया अभिलंब भुगतान होगा और किसान आयोग का गठन किया जाएगा।
इस दौरान आर बी सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष अलख राम पटेल, मंडल उपाध्यक्ष विमल वर्मा, महिपाल चौधरी, सुरेश वर्मा, मोहम्मद रईस अंशुल पांडे प्रद्युम्न शुक्ला डॉक्टर हामिद अलीउल्लाह, सुनीता सिंह पटेल, डॉ रामानुज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।