तहकीकात न्यूज़ डेस्क
आज 13 अप्रैल 2019 को वर्मा ने मोहनलालगंज के गंगागंज से रोड शो की शरूआत की और कहा मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ। जो मेरी उम्मीदवारी घोषित होने के तुरंत बाद से ही जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं और मैं धन्यवाद करता हूँ, मोहनलालगंज के उन कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को जो पिछले काफी समय से मुझे अपना समर्थन और आशीर्वाद दे रहे हैं। सत्ता में आने के बाद भाजपा की विकास में कभी कोई रूचि नहीं रही। गरीब, किसान और नौजवानों के हितों की भी उन्होने कभी सुध नहीं ली। मंहगाई बढ़ती गई, किसान आत्महत्या करते रहे, व्यापारी लुटते रहे हैं, व्यापारियों की हत्याएं हो रही है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा को कभी इनकी चिंता नहीं हुई। गरीब और गरीब होता गया।
वर्मा ने कहा मैं विश्वास से कहता हूं हमारी दिशा सही है, हमारी नीति स्पष्ट है, और जिस दिशा में जा रहे हैं हम मेहनत में कोई कमी नहीं रखते हैं। हम मोहनलालगंज के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। राजनीति में परिवर्तन का मौका बार-बार नहीं मिलता। भाजपा सरकार को पांच साल का हिसाब देना चाहिए। भाजपा समाज को धर्म और जाति में बांटकर राजनीति करना चाहती है।
भाजपा ने अच्छे दिनों का भुलावा दिया। नौजवानों का रोजगार छीना। किसान रात-रात भर जागकर खेत की चैकीदार कर रहा है। यह लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा के दिन हैं। इसमें मतदाताओं को जागरूकता के साथ मूलभूत मुद्दों से ध्यान हटाने के भाजपा के षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।