गोण्डा। आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

गोण्डा। आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई



रिपोर्ट -राकेश सिंह 

गोण्डा। आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई, इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल जी को 59 गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से विजयी बनने का संकल्प लिया।
  इस बैठक को संबोधित करते हुए गोण्डा से संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि यश:कायी बोधिसत्व डॉ. सोनेलाल पटेल के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हुए मैं इस सभा में आये तमाम कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सबसे पहले ये कहना चाहूँगी की आपमें और हममें बड़ी समानता है ,अपना दल आंदोलन से जन्मी पार्टी है और कांग्रेस भी इसका बड़ा कारण है वो कर्मठ और दृढ़ कार्यकर्ता जो विचारधारा की लड़ाई में हमेशा तत्पर रहते हैं

आज जब किसान खतरे में है ,जवान खतरे में है ,रोज़गार पे खतरा है ,व्यापार पे खतरा है इस संकट के दौर में आप और हम मिलकर ये लड़ाई लड़ रहे हैं ये बात ही मेरे साहस को दोगुना और विरोधियों को कमज़ोर कर रही है ,हमारी सबसे बड़ी ताकत आप जैसे कार्यकर्ता है।

     डॉ साहब ने जिस आंदोलन को जन्म दिया था मैं उस आंदोलन को ,कमेरे समाज की उस लड़ाई को आप लोगों के साथ पूरी मजबूती से लड़ रही हूँ और ये मेरे सौभाग्य  की बात है कि डॉ साहब के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी अपने मुझे सौंपी है।

    कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी द्वारा डॉ सोनेलाल पटेल जी पर आधारित किताब  "एक सार्थक जीवन" कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों को भेंट की गई। 

इस दौरान अब्दुल रहमान शहर अध्यक्ष, सलीम, रमा कश्यप, ओम प्रकाश सोनकर, बीएल पांडेय, गिरीश द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
                     
वहीं  कपसा, भदवा, सोनवर्षा अंदूपुर, शालपुर जन सम्पर्क करते हुए भिटौरा न्याय पंचायत में  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग मेरे चुनाव लड़ने से खुश नजर नहीं आ रहे हैं और ऐसा होना भी स्वाभाविक है वो विरोध करेंगे ,क्योंकि हमारी लड़ाई उन्हीं सामंतवादियों के खिलाफ है जिन्होंने डॉ साहब पर लाठियां और गोलियाँ चलवा दीं वो हमारा भी विरोध करेंगे लेकिन ज़रा सोचिए कि वो कौन लोग हैं जिन्हें किसानों कमेरों और पिछड़ों के मजबूत होने से डर लगता है..?

मैं ये सवाल आपसे करती हूँ कि आखिर वो कौन लोग हैं जो आपको अधिकार और सम्मान देने से डरते हैं ...?
ये वही लोग हैं जो दिन रात आपको अपने बाहुबल और सामन्तवादी सोच से कुचलते आये हैं और आज मुझे आपके साथ खड़ा देखकर इनको आपकी मजबूती और इनकी कमजोरी का अहसास हो गया है।

मगर मुझे दुःख इस बात का है कि इस लड़ाई में हमारे अपने बच्चे मोहरा बनाये जा रहे हैं मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है मगर ये सवाल जरूर है कि क्या किसानों, कमेरों,बेरोजगारों,पिछड़ों के लिए लड़ना गलत है...?
कुछ अविश्वसनीय और धोखेबाज लोग कागज़ी अड़चने लगा रहे हैं ये वही लोग है जो डॉ साहब के आंदोलन को कुचलने के प्रयास करते रहे हैं  ये वही लोग हैं जो डॉ. साहब की हत्या के आरोप में संदिग्ध है। 

ये वही लोग हैं जिन्होंने डॉ. साहब की हत्या की सीबीआई जांच की माँग को दबाने का प्रयास किया और आज ये लोग उस कमेरा आंदोलन और डॉ.साहब की लड़ाई और सोच से जुड़े हर व्यक्ति को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं और सत्ता के हाँथों बेच रहे हैं उस विचारधारा को मगर इलाहाबाद का पी डी टंडन पार्क गवाह है हमारी उस लड़ाई का, जिस आंदोलन को सरकारी लाठियाँ और गोलियाँ नहीं रोक पायीं वो आंदोलन सरकारी कागजों से भला क्या रुकेगा...

अपना दल लाखों,करोड़ों लोगों की सामाजिक न्याय की लड़ाई का सपना है और एक आवाज है शोषण के विरुद्ध ,जब तक शोषण होगा हमारी लड़ाई और संघर्ष जारी रहेगा और आज इस मंच …

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।