राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा सपा बसपा गठबंधन प्रथम चरण की आठों सीटों पर भारी जीत दर्ज करेगा.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा सपा बसपा गठबंधन प्रथम चरण की आठों सीटों पर भारी जीत दर्ज करेगा....





न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल सपा बसपा गठबंधन मुजफ्फरनगर तथा बागपत सहित प्रथम चरण की आठों सीटों पर भारी जीत दर्ज करेगा और यहां से भाजपा के खातमे की शुरूआत हो गयी है। उन्होंने कहा कि सभी आठों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। प्रथम चरण के चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री दुबे ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव के पहले ही दिन पष्चिमी उत्तर प्रदेश  की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरीके से नकारकर यह संदेश  दिया है कि झूठ फरेब और बटरवारे की राजनीति करने वालों के लिए पष्चिमी उ0प्र0 में कोई जगह नहीं है। उन्होंने भारी मतदान के लिए पष्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यहां की जागरूक जनता ने जिस तरह से मतदान करके साम्प्रदायिक शक्तियों को करारा जवाब देकर यह संदेश  दिया है कि पष्चिमी उत्तर प्रदेष में किसानों के मुददें ही चलेगे गन्ना और आलू किसानों के साथ छल करने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। जनता का यह पैगाम सभी चरणों के चुनाव में जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।